बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कौन-सा तेल लगाएं?
Best Oil for Hair Growth in Hindi: हर व्यक्ति लंबे और घने बालों की चाह रखता है। लेकिन, गलत खान-पान, तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह मनचाहे बाल नहीं मिल पाते हैं। कोई हेयर फॉल से परेशान रहता है, तो किसी के बालों की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। ऐसे में बालों को लंबा करने के लिए अक्सर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अगर आप बालों की तेल से मालिश करेंगे, तो इससे हेयर ग्रोथ में काफी मदद मिलेगी। बालों की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हेयर फॉल रुकता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन-से तेल से बालों की मालिश करे, जिससे हेयर ग्रोथ तेजी से हो सके। तो आइए, जानते हैं बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए (Balo ko Badhane ke Liye Kon sa Tel Lagaye)?
