चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा

Oil to Remove Facial Hair: फेशियल हेयर हटाने के लिए आप कुछ तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे चेहरे के सभी अनचाहे बाल आसानी से निकल जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 10, 2025, 8:56 AM

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon1/6

चेहरे के अनचाहे बाल किस तेल से हटाएं?

How to Remove Facial Hair With Oil: हम सभी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं। इसके लिए तमाम प्रोडक्ट्स और स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स का सहारा भी लेते हैं। लेकिन, चेहरे के अनचाहे बालों को निकालना जरूरी नहीं समझते हैं। वहीं, जो लोग चेहरे के बाल निकालते भी हैं, वे इसके लिए रेजर और वैक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, रेजर और वैक्स त्वचा पर जलन और इरिटेशन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही चेहरे के अनचाहे बालों को निकाल सकते हैं। इसके लिए आप कुछ तेलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कुछ खास प्रकार के तेल चेहरे के अनचाहे बालों को रिमूव करने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए कौन-सा तेल लगाएं (Chehre ke Baal Hatane ke Liye Kon sa Tel Lagaye)?

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon2/6

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल लें और इसमें फिटकरी का पाउडर या बेसन मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में पेस्ट को धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद त्वचो का गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे के अनचाहे बाल निकल जाएंगे और त्वचा मुलायम भी बनेगी। नारियल तेल त्वचा पर नमी बनाए रखने में भी मदद करता है। Also Read - बिना दर्द और जलन के चेहरे से हटाएं बाल, सिर्फ 15 मिनट में चेहरा हो जाएगा साफ

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon3/6

सरसों का तेल

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों को निकालना चाहते हैं, तो सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2-3 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें बेसन मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे के अनचाहे बालों पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो रगड़ते हुए साफ कर लें। इससे धीरे-धीरे बाल निकल जाएंगे और स्किन क्लीन हो जाएगी। चेहरे के बालों को निकालने के लिए आप सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon4/6

नीम का तेल

चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच नीम का तेल लें। इसमें हल्दी मिलाएं और अच्छी तरह से पकाएं। अब इस पेस्ट को गुनगुना होने दें और चेहरे के अनचाहे बालों पर अप्लाई करें। जब पेस्ट सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में रगड़ते हुए साफ कर लें। नियमित प्रयोग से चेहरे के अनचाहे बाल निकल जाएंगे। इससे स्किन हेल्दी और खूबसूरत भी बनेगी। हल्दी हेयर ग्रोथ को धीमी करती है। Also Read - हेयर रिमूवल क्रीम से हटाते हैं अनचाहे बाल? जानें, कैसे करें बेस्ट क्रीम की पहचान

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon5/6

कैस्टर ऑयल

आप कैस्टर ऑयल और शहद को एक साथ मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक पैन लें और इसमें कैस्टर ऑयल और शहद डालें। इसे हल्का सा गर्म करें और फिर अनचाहे बालों पर लगाएं। फिर पेस्ट को हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में तेजी से निकालें। इससे चेहरे के बाल निकल जाएंगे और त्वचा क्लीन हो जाएगी। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं।

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन 5 तेल का करें इस्तेमाल, बिना दर्द अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा photo icon6/6

जैतून का तेल

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा चाहते हैं, तो जैतून के तेल में जौ का आटा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके लिए आप जैतून का तेल लें और इसमें जौ का आटा मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में रगड़ते हुए साफ कर लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। इससे बाल आसानी से निकल जाएंगे और त्वचा भी मुलायम बनेगी। Also Read - केवल 1 पके हुए केले से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे साफ,  फेशियल हेयर हटाने के लिए ऐसे करें यूज़

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source