धूम्रपान छोड़ने के तरीके (Ways To Quit Smoking)
Home remedies to quit smoking: आजकल के युवा में स्मोकिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, छोटी उम्र में ही लड़के और लड़कियां सिगरेट व हुक्का आदि पीने लगे हैं। यह जानते हुए भी सिगरेट व हुक्के का तंबाकू व निकलने वाला धुआं हमारी हेल्थ के लिए जानलेवा होता है। यह धीरे-धीरे हमारी हेल्थ को तो नुकसान पहुंचा ही रहा होता है, साथ ही यह मुंह व फेफड़ों के कैंसर के खतरे को भी तेजी से बढ़ रहा है। स्मोकिंग की लत बहुत ही खतरनाक होती है, जिससे पीछा छुड़ाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो स्मोकिंग छोड़ने के लिए कई अलग-अलग घरेलू तरीके मौजूद हैं लेकिन कई बार उन्हें अपनाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ चीजें हैं जिन्हें खाकर स्मोकिंग छुड़ाने में मदद मिल सकती है।
