लिवर हेल्थ के लिए बेस्ट जड़ी-बूटियां
Herbs for Liver Health in Hindi: क्या आपको भी अक्सर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है? क्या आपका पाचन अक्सर खराब रहता है? या आपके चेहरे पर बार-बार दाने निकल जाते हैं? अगर हां, तो ये समस्याएं लिवर में गड़बड़ी की वजह से हो सकती हैं। अक्सर लोग कोई भी समस्या होने पर तुंरत दवा खा लेते हैं और इसके असल कारण तक पहुंचना जरूरी नहीं समझते हैं। इससे परेशान कुछ समस्या के लिए ठीक हो जाती है, लेकिन बाद में दोबारा से होने लगती है। इसलिए अगर आपको भी ऐसी परेशानियां होती हैं, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। इसलिए इस स्वस्थ रखने के लिए आप नेचुरल जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे लिवर सेल्स हेल्दी रहेंगी, लिवर की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लिवर स्वस्थ रहेगा। अगर आपको भी लिवर से जुड़ा कोई रोग है या फिर लिवर रोगों से बचना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में डॉक्टर की सलाह पर इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं लिवर रोगों के लिए बेस्ट हर्ब्स (Best Herbs for Liver Health in Hindi)-