गर्मी में कौन-से फल खाने चाहिए?
धूप और पसीने की वजह से गर्मियों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गर्मी में लू लगना, थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। दरअसल, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है, इसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, ये सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे सही है आप गर्मियों में खूब फल खाएं। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में कौन-से फल खाएं?
