कमजोर पड़ी नसों को ताकत से भर देंगे ये 5 नेचुरल फ्रूट जूस, बीमारियों से दूर रहना है तो आज ही करें सेवन

Fruit juice for veins health: हेल्दी रहने के लिए आपके शरीर की नसों व धमनियों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे नेचुरल फ्रूट जूस के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी नसों की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : August 25, 2023 4:16 PM IST

1/6

नसों व धमनियों के लिए फ्रूट जूस (Fruit Juice For Arteries And Veins)

What fruits good for arthritis: नसें, रक्त वाहिकाएं और धमनियां हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी हिस्सा है, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने और अन्य सभी कार्यों का सामान्य रूप से करने में मदद करती हैं। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण हमारे शरीर की नसें व धमनियां भी कमजोर पड़ती जा रही हैं और कहीं न कहीं इसके कारण भी हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इन्हें हेल्दी रखने के लिए भी हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट का होना जरूरी है। जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है, तो हम ज्यादातर खाने की चीजों पर ही फोकस करते हैं। बहुत ही कम लोग हेल्दी डाइट लेने के दौरान हेल्दी ड्रिंक का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन कुछ प्रकार के हेल्दी ड्रिंक हमारी नसों की मजबूती को बनाए रखने में जरूरी होते हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

2/6

1. खट्टे फलों का जूस (Citrus Fruits Juice For Healthy Veins)

नसों को हेल्दी रखने और उनकी ताकत बढ़ाने के लिए डाइट में खट्टे फलों को शामिल किया जा सकता है। खट्टे फलों में आमतौर पर कुछ प्रकार के ऑक्सीरूटिन्स पाए जाते हैं, जो आपकी नसों को हेल्दी रखे में मदद कर सकते हैं। अपनी डाइट में रोजाना कम से कम एक खट्टे फल के जूस को शामिल जरूर करें। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

2. अनार का जूस (Pomegranate Juice For Healthy Veins)

धमनियों, रक्त वाहिकाओं और नसों को हेल्दी रखने के लिए अनार के जूस का सेवन करना भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अनार के रस में अच्छी मात्रा में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करने के साथ-साथ नसों व धमनियों के कठोरपन को भी कम करता है।

4/6

3. सेब का जूस (Apple Juice For Healthy Veins)

शरीर के अन्य अंगों को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ नसों के लिए भी सेब का सेवन करना काफी हेल्दी माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेब में अच्छी मात्रा में रूटीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट काफी हेल्दी होता है, जो नसों व धमनियों को हेल्दी रखने में मदद करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

4. केले का जूस (Banana Shake For Healthy Veins)

नसों व धमनियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए डाइट में केला या फिर बनाना शेक को शामिल किया जा सकता है। केले में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो नसों में ब्लॉकेज होने से रोकता है। रोजाना दो केले और एक गिलास लो फैट मिल्क से बनाना शेक बनाकर सेवन करना चाहिए।

6/6

5. अनानास का जूस (Pineapple Juice For Healthy Veins)

वेरिकोज वेन्स जैसी बीमारियों के इलाज में भी अनानास के जूस का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है। अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो नसों व धमनियों में सूजन होने से रोकता है। रोजाना एक गिलास अनानास के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं