बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज

Brain Foods For Children: बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए आप उनकी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 17, 2024, 3:08 PM

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon1/6

बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए फूड्स

Brain Foods for Children: बच्चों की फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी है उनकी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखा जाए। इसके लिए आपको बच्चों की डाइट का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों के दिमाग को मजबूत बनाने के लिए हम एक्सरसाइज से लेकर खानपान तक कितनी चीजों की चिंता करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में काफी मदद कर सकते हैं (Foods For Brain Development In Kids In Hindi)। इनके नियमित सेवन से बच्चे का दिमाग को तेज करने के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स -

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon2/6

दही (Curd For Brain Development)

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो दही एक सुपरफूड है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। दही आयोडीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों के मानसिक विकास में काफी फायदेमंद साबित होता है। साथ ही, दही में प्रोटीन, जिंक, विटामिन-बी12 और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में मदद कर सकते हैं।  Also Read - Dimag Tez Karne Wale Food: स्कूली बच्चों की मेमरी तेज करेंगे ये 6 ब्रेन फूड्स

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon3/6

अंडा (Egg For Brain Development)

अंडा न सिर्फ फिजिकल हेल्थ, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कोलीन पाया जाता है, जो शरीर में एसिटाइलकोलाइन का निर्माण करता है। यह हमारे दिमाग को तेज बनाने का काम करता है। बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए आप उनको रोजाना 2 उबले हुए अंडों का सेवन करा सकते हैं। इससे मेमोरी को शार्प बनाने में काफी मदद मिल सकती है।

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon4/6

नट्स और सीड्स (Nuts And Seeds For Brain Development)

बच्चे हों या बड़े नट्स और सीड्स हम सभी के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज आदि मेवे ब्रेन डेवलपमेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। नट्स और सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करता है।  Also Read - बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए जरूर खिलाएं ये 3 फूड, जानिए अन्य फायदे

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon5/6

ब्लूबेरी (Blueberry For Brain Development)

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोयासनिन से भरपूर ब्लूबेरी बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। आप इसको स्मूदी या फल के तौर पर बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। ब्लूबेरी में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद करते हैं। यह बच्चों की याददाश्त को बढ़ावा देने में भी मददगार हो सकती है।

बच्चों के बेहतर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, याददाश्त भी होगी तेज photo icon6/6

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate For Brain Development)

बच्चों के बेहतर दिमागी विकास के लिए आप उनकी डाइट में डार्क चॉकलेट को शामिल कर सकते हैं। जी हां, यदि आप अपने बच्चों को रोजाना थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन कराते हैं, तो यह आपके बच्चों की ब्रेन पावर को भी बढ़ाने का काम करती है। दरअसल, इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।  Also Read - दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार, जानें लू से बचने के लिए क्या करें?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source