बीमारियों को दूर करने के लिए रात में करें ये योगासन
Best Night Time Exercise : क्या आप दिनभर कामकाज में व्यस्त रहते हैं? क्या आप रातभर करवटें बदलते रहते हैं? क्या आपको कई बीमारियां होने का डर है? अगर हां, तो इसे दूर करने की कोशिश करें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बीमारियां दूर रहे तो नियमित रूप से अपने शरीर को एक्टिव रखें। इसके लिए आपको रोजाना योगासन, एक्सरसाइज की जरूरत होती है। हालांकि, हम में से कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें दिन में योग के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ खास योगासन लेकर आए हैं। जरूरी नहीं है कि आप इन योगासन को दिन में समय ही करें। रात में सोने से पहले अगर आप कुछ ही मिनटों तक इन योगासन का अभ्यास करते हैं, तो आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं बीमारियों को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले कौन सा योगासन करें?
