गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक

Summer Fruits : बढ़ती गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं किन आहार से शरीर को ठंडा रखें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2023, 3:28 PM

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon1/6

इन चीजों से गर्मियों में शरीर को रखें ठंडा

Summer Diet: गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। लगातार बढ़ते तापमान की वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। मुख्य रूप से इस सीजन में डिहाइ़ड्रेशन की परेशानी होने लगती है। साथ ही शरीर का तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मियों में आपको अपने आहार में कुछ ऐसे आहार को शामिल करने की जरूरत होती है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में प्रभावी हो सके। गर्मियों में आपको तरह-तरह के फूड्स मिल सकते हैं, जिससे आप अपने शरीर का ठंडा रख सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में-

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon2/6

तरबूज का करें सेवन

गर्मी के मौसम में तरबूज बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इस मौसम में तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें लगभग 91.45 प्रतिशत पानी रहता है, जो गर्मियों में आपके शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो आपके शरीर पर एक अद्भुत शीतलन प्रभाव देता है।  Also Read - गर्मी में शरीर को ठंडा कैसे रखें?

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon3/6

पुदीना शरीर को रखे ठंडा

यह सस्ती जड़ी-बूटी लगभग सभी सब्जी बेचने वालों के पास आसानी से उपलब्ध होती है। गर्मियों में इसके सेवन से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। इसका सेवन आप दही, छाछ या रायते में मिक्स करके कर सकते हैं। इससे कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। कई लोग गर्मियों में पुदीने की चटनी भी बनाकर खाना पसंद करते हैं। पुदीना न सिर्फ आपके शरीर के तापमान को ठंडा रखता है, बल्कि यह आपको तरोताजा भी फील करता है।

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon4/6

दही है फायदेमंद

दही न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। गर्मियों में आप अलग-अलग वैरिएंट में भी दही खा सकते हैं। आप इससे तीखी छाछ या मीठी लस्सी बना लीजिये, यह हर तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होती है। इसके अलावा दही को आप कई तरह के फलों में मिक्स करके स्मूदी या फिर चाट तैयार करके खा सकते हैं।  Also Read - ज्यादा गोंद कतीरा खाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon5/6

खीरा है हेल्दी

गर्मियों में खीरा आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है। यह गर्मियों में होने वाली कब्ज की परेशानी को दूर करने में असरदार है। खीरे में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। इस गर्मी में आप क्रंची खीरे का लुत्फ उठा सकते हैं।

गर्मियों में शरीर का ठंडा रखना है बेहद जरूरी, इन फूड्स से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक photo icon6/6

नारियल पानी

नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा ड्रिंक होता है। यह काफी आसानी से मिलने वाला ड्रिंक है, जो आपको किसी भी फ्रूट्स की शॉप पर आसानी से मिल जाएगा। गर्मियों में इसके सेवन से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही यह कई आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कूलिंग गुण होते हैं जो आपको गर्म मौसम से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। कुछ रिसर्च की मानें तो नारियल पानी पीने से कैंसर से लड़ने में भी मदद मिलती है।  Also Read - गर्मियों में रात को क्या खाना चाहिए?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source