hamburger icon
A
Read in English

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

White tongue remedy: जीभ पर जमने वाली सफेद परत न सिर्फ मुंह में बदबू पैदा करती है, बल्कि कई संक्रमण व अन्य बीमारियों के खतरे को भी पैदा करती है। जानें जीभ की सफेद परत को हटाने वाले तरीके।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: February 16, 2023, 3:49 PM

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon1/6

जीभ पर सफेद परत का इलाज (White Tongue Treatment At Home)

White tongue treatment at home: जब भी मुंह की सफाई के बारे में बात होती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में दांत की सफाई ही आती है। दरअसल, हम रोज अपने दांतों को ब्रश से साफ करते हैं और मुंह के दूसरे हिस्सों को साफ करने के लिए कुल्ला आदि भी करते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कुछ लोगों में रोज ब्रश और कुल्ला करने के बाद भी सफेद जीभ की समस्या रहती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि हम हमारी जीभ की ठीक से सफाई नहीं कर पा रहे हैं और फिर धीरे-धीरे उसपर गंदगी जमने लगती है और एक सफेद परत बन जाती है। जीभ पर बनने वाली यह सफेद परत देखने में तो गंदी लगती ही है साथ ही इससे मुंह में बदबू और अन्य कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको 5 ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप जीभ पर बनी सफेद परत को उतार सकते हैं।

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon2/6

1. नमक पानी से कुल्ला (Salt Water Rinse For White Tongue)

जीभ पर बनी सफेद परत को हटाने और साथ ही मुंह की बदबू को दूर करने के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना काफी आसान तरीका है लेकिन यह काफी प्रभावी है। यदि आपकी जीभ पर सफेद परत जम रही है, तो आपको रोज दिन में कम से कम दो बार गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करना चाहिए। Also Read - सफेद जीभ की वजह से लोगों के सामने होना पड़ सकता है शर्मिंदा, इन 5 नुस्खों से Oral Hygiene का रखें ध्यान

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon3/6

2. टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल (Tongue Scraper For White Tongue)

यदि जीभ पर ज्यादा सफेद परत बन रही है, तो टंग स्क्रैपर की मदद से उसे हटाना अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें और एक बार में ही उसे उतारने की कोशिश न करें। आप हफ्ते में दो से तीन बार टंग स्क्रेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon4/6

3. प्रोबायोटिक डाइट (Probiotic Diet For White Tongue)

जीभ की सफेद परत हटाने और फिर से जमने से रोकने के लिए प्रोबायोटिक डाइट काफी फायदेमंद हो सकता है। प्रोबायोटिक हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने रोकता है, जिससे जीभ पर सफेद परत को जमने से रोकने में काफी मदद मिलती है। Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon5/6

4. आयल पुल्लिंग (Oil Pulling For White Tongue)

जीभ की सफेद परत, मुंह की बदबू और मुंह से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आयल पुल्लिंग करना भी अच्छी तकनीक है। एक या दो चम्मच नारियल का तेल लें और उसे मुंह में डालकर अच्छे से घुमाएं। नारियल तेल को हल्का सा गर्म करना और फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे तेल को बहुत ही हल्का सा ही गर्म करना है। थोड़ा सा भी ज्यादा गर्म किया गया तेल आपके मुंह को जला सकता है।

White tongue: रोज ब्रश करने पर भी जीभ पर सफेद परत? घर पर इन 5 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा photo icon6/6

5. बेकिंग सोडा (Baking Soda For White Tongue)

यदि आप जीभ पर जमी सफेद और जिद्दी परत से तंग आ गए हैं, तो बेकिंग सोडा भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो जल्दी इस समस्या से निजात दिलाता है। एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट से अपनी जीभ पर परत बनाएं और 2 मिनट बाद ब्रश से हल्के दबाव के साथ साफ करें। साथ ही साथ इसे थूकते रहें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव