डायबिटीज में खा सकते हैं ये मीठे फल
Best Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, आप जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करे। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को फल न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वे मीठे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो स्वाद में मीठे होने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवनन से जानते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं।