Online Study के कारण बच्चे की आंखों पर पड़ रहा है असर? ये 5 ड्राई फ्रूट्स रखेंगे रोशनी को बरकरार

Dry fruits for eye health: आजकल स्टडी के कारण बच्चों की आंखों पर काफी प्रभाव पड़ने लगता है और छोटी सी उम्र में ही उन्हें चश्मा लग जाता है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : August 4, 2022 1:49 PM IST

1/6

आंखों को हेल्दी रखने वाले ड्राई फ्रूट्स - Dry Fruits To Keep Your Eye Healthy

Healthy eye foods: कोरोना महामारी के बाद बहुत कुछ डिजिटल हो गया है। जिसमें दुकानों से सामान लेने से लेकर पढ़ाई तक सब कुछ हम अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर देखते हुए ही कर सकते हैं। हालांकि, बच्चों को ऑनलाइन स्टडी से जितना फायदा हुआ है, उतना ही उनकी सेहत को नुकसान भी पहुंच रहा है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा समय स्क्रीन पर देखने से आंखों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और इस कारण से आंख संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अगर आपका बच्चा भी ऑनलाइन स्टडी करता है या फिर ज्यादातर समय मोबाइल स्क्रीन पर बिता रहा है, तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है। आप ऑनलाइन स्टडी रोक तो नहीं सकते हैं, लेकिन उनकी आंखों को खराब होने से बचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको खास ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएं जो आपके बच्चे की आंख की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करेंगे

2/6

यूवी रेज से बचाता है काजू - Cashew Benefits Of Eye In Hindi

ऑनलाइन स्टडी करने वाले बच्चों के लिए काजू बहुत जरूरी होता है। काजू में कई खास प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिन्हें आंख के रेटिना द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स ऐसी परत बना लेते हैं, जो रेटिना को पराबैंगनी किरणों से बचाने का काम करती है। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

बादाम करें आंखों की रोशनी को तेज - Almonds Benefits For Eye In Hindi

अगर आपको लगता है कि बादाम सिर्फ दिमाग को ही तेज करता है, तो आप गलतफहमी में हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी बादाम काफी लाभदायक होता है। बादाम में विटामिन ई समेत कई खास प्रकार तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को कम होने से रोकते हैं और साथ ही मोतियाबिंद जैसी समस्याएं होने से भी बचाते हैं।

4/6

किशमिश से बढ़ेगी नजर - Raisin Benefits For Eyes In Hindi

किशमिश का खट्टा और मीठा स्वाद बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए भी जानी जाती है। पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आंख की रोशनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देते हैं। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

अखरोट से रखें आंखों को हेल्दी - Walnut Benefits For Eyes In Hindi

लगातार कंप्यूटर पर काम करने वाले बच्चों की डाइट में अखरोट का होना भी बहुत जरूरी है। अखरोट में मौजूद जिंक व सेलेनियम आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है, जो आंखों पर फ्री रेडिकल्स का विपरीत प्रभाव पड़ने से रोकते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और नजर संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है।

6/6

मूंगफली खाने से आंखों की बीमारियां दूर - Peanut Benefits For Eyes In Hindi

बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मूंगफली को उनकी डाइट में शामिल करना भी बहुत जरूरी है। मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो आंख को हेल्दी रखते हैं और रोशनी को कम करने वाली बीमारियों से दूर रखते हैं। अगर आपका बच्चा भी कंप्यूटर पर पढ़ाई करता है, तो उसे मूंगफली जरूर खिलाएं। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?