गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम

Benefits of Almond oil massage on the head: बादाम के तेल से सिर की मालिश करने से कई फायदे हो सकते हैं। यह बालों के झड़ने को कम करने से लेकर डैंड्रफ की परेशानी को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 13, 2026, 3:10 PM

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon1/6

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की मालिश करने के क्या फायदे हैं?

गर्मियों में अक्सर हम सिर की चंपी करने से कतराते हैं। क्योंकि लोगों का मानना होता है कि अगर प सिर की मालिश करेंगे, तो इससे ज्यादा गर्मी लगेगी और चिपचिपापन फील होगा। लेकिन आपको बता दें कि सिर की चंपी करना हर सीजन में फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana की ऑफिशियल वेबसाइड पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, "चाहे चिलचिलाती गर्मी हो या कड़ाके की ठंड, गुनगुने बादाम या नारियल तेल की मालिश ही है बालों का असली सुरक्षा कवच।" इस पोस्ट में गुनगुने बादाम तेल से सिर की मालिश करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में भी बताय गया है। इस लेख में हम आपको उन फायदों के बाेर में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon2/6

डैंड्रफ से दिलाए राहत

नियमित रूप से गुनगुने बादाम तेल से सिर की चंपी करने से डैंड्रफ की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है और बालों में होने वाली परेशानी को कम करने में राहत दिला सकता है। Also Read - क्या बादाम का तेल मेकअप हटा सकता है? जानें, तरीका और इसके गजब के फायदे

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon3/6

सिरदर्द और तनाव में दिलाए राहत

गुनगुने बादाम के तेल से अगर आप हल्की मसाज करते हैं, तो इससे आपकी नसों को आराम मिलता है, जिससे तनाव और हल्के सिरदर्द में राहत मिल सकती है।

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon4/6

बालों को दे चमक

गर्मियों में अगर आप बादाम के तेल से अपने सिर की मालिश करते हैं, तो इससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिलता है। यह बालों को सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बना सकता है।  Also Read - काले और लंबे बालों के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon5/6

नींद को करे बेहतर

सोने से पहले अगर आप अपने सिर की गुनगुने बादाम तेल से मालिश करते हैं, तो बादाम का तेल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह आपके शरीर रिलैक्स करता है। साथ ही नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है।

गुनगुने बादाम के तेल से सिर की करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम photo icon6/6

बालों का झड़ना हो सकता है कम

गुनगुने बादाम के तेल से अगर आप अपने सिर की चंपी करते हैं, तो इससे आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो सकता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होता है।  Also Read - होठों का कालापन दूर करने का घरेलू उपाय

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source