गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका

Benefits of Using Rice Water on Hair in Summer : बालों में चावल का पानी लगाने से बालों का टूटना, गिरना और झड़ना कम होता है। आइए जानते हैं बालों में चावल का पानी लगाने के सही तरीके के बारे में।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 17, 2026, 11:35 AM

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon1/8

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने के फायदे

दिल्ली, नोएडा, लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अभी से गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। गर्मियों का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। स्कैल्प पर पसीना आने के कारण डैंड्रफ, बालों का रूखापन और तेजी से झड़ने की समस्या आम होती है। बालों के झड़ने की परेशानी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर विभिन्न महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदना अब हर किसी के बस की बात तो है नहीं। ऐसे में बालों की समस्या से राहत पाने का आसान तरीका है चावल का पानी। बालों में चावल का पानी लगाना एक पारंपरिक और पुराना नुस्खा है। मैं जब छोटी थी तो अक्सर अपनी चाची को बालों में चावल का पानी लगाते हुए देखती थी। इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने के फायदे और तरीके के बारे में।

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon2/8

चावल का पानी क्या होता है?

चावल को धोने या उबालने के बाद जो पानी बचता है, उसे ही चावल का पानी कहा जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बगांल के कुछ क्षेत्रों में चावल के पानी को मांड भी कहा जाता है। चावल के पानी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन B, विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं। चावल का पानी स्कैल्प और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आगे जानते हैं बालों में चावल का पानी लगाने के फायदे Also Read - डायबिटीज और हाई बीपी कैसे किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं?

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon3/8

डैंड्रफ से राहत दिलाता है चावल का पानी

गर्मियों में पसीने के कारण डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण स्कैल्प को साफ रखता है और रूसी को कम करता है। साथ ही, चावल के पानी के पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देकर बालों को झड़ना रोकते हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon4/8

चावल का पानी बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है

चावल का पानी बालों की प्राकृतिक चमक को बढ़ावा देता है। सप्ताह में 2 से 3 बार बालों में चावल का पानी लगाने से बाल सिल्की और स्मूथ बनते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बालों में नियमित रूप से चावल का पानी लगाया जाए तो कुछ ही समय में चमक साफ नजर आती है। Also Read - क्या खाली पेट उल्टी आना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है?

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon5/8

चावल का पानी बालों को ठंडक और फ्रेशनेस देता है

गर्मियों में स्कैल्प पर पसीना और गर्मी के कारण जलन महसूस होती है। ऐसे में स्कैल्प पर चावल का पानी लगाने से खुजली और जलन शांत होती है। स्कैल्प पर चावल का पानी लगाने से यह सिर की ऊपर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इससे बालों को सही पोषण मिलने में मदद मिलती है।

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon6/8

चावल का पानी बालों का झड़ना कम करता है

कई शोधों में यह बात सामने आई है कि चावल के पानी में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड पाए जाते हैं। अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है। गर्मियों में पसीने के कारण जिन लोगों के बाल झड़ते हैं, उन्हें सप्ताह में 2 बार बालों में चावल का पानी जरूर लगाना चाहिए। Also Read - AC में बैठते ही शुरू हो जाती है खांसी? जानें इसके पीछे की असली वजह और बचाव के आसान उपाय

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon7/8

चावल का पानी बनाने का तरीका

घर पर चावल का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चावल लें और अच्छी तरह धो लें। चावल में 2-3 कप पानी डालें। 30 मिनट तक भिगोकर रखें। अब पानी छान लें यही चावल का पानी है। आप चाहे तो चावल को ज्यादा पानी में उबालें। जब चावल पक जाए, तो बचे हुए पानी को छानकर भी चावल का पानी तैयार कर सकते हैं।

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जान लें लगाने का सही तरीका photo icon8/8

बालों में चावल का पानी लगाने का सही तरीका

बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए बालों में चावल के पानी को सही तरीके से लगाना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ करें। चावल के पानी को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाएं। हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट तक चावल के पानी को स्कैल्प और बालों में लगा रहने दे। बाद में बालों को साफ पानी से धोकर सूखा लें। Also Read - 1 साल के बच्चे को गर्मियों में क्या खिलाना चाहिए? जानें पूरे दिन में उनके लिए कितना खाना है जरूरी

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source