गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने के फायदे
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने के लिए यूपी, बिहार और अब दिल्ली- नोएडा जैसे शहरों में भी लोग सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू चने को भूनने के बाद पीसकर बनाया जाता है। इसलिए सत्तू का शरबत प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। सत्तू का शरबत गर्मियों में सेहत और स्वाद का खजाना भी है। सत्तू के शरबत में जब नींबू मिलाया जाता है, तो यह न सिर्फ स्वाद में ताजगी भर देता है, बल्कि गर्मियों में चेहरे के पिंपल्स, एक्ने को भी कम करता है। इतना ही नहीं सत्तू का प्रोटीन और नींबू का विटामिन सी वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में सत्तू के शरबत में नींबू मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे (Garmi Main Sattu Ka Sharbat Peene ke Fayde) मिल सकते हैं।
