नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे

Lemon beauty tips: खूबसूरती बढ़ाने में नींबू का विटामिन सी और साइट्रिक एसिड गुण काफी काम आ सकता है। कैसे, आइए हम आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated: July 7, 2022, 2:43 PM

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon1/6

पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे-benefits Of Rubbing Lemon On Legs

नींबू को कई बीमारियों के रामबाण इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ये ऐसी चीज है जो कि स्किन से लेकर सर्जी-जुकाम और कई समस्याओं को दूर कर सकती है। नींबू खाने में जहां स्वाद बढ़ाता है वहीं इसका एंटीबैक्टीरियल गुण कई इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गैस, बदहजमी और मतली आदि की समस्याओं में भी नींबू बड़े कारगर तरीके से आता है। पर आज हम पैरों पर नींबू रगड़ने के फायदे के बारे में बात करेंगे (rubbing lemon on legs)

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon2/6

1. नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन नहीं होता-lemon For Fungal Infection In Nails

बारिश के दिनों में नमी और गीलेपन के कारण पैरों में अक्सर फंगल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। नाखूनों मे तो ये बेहद आम ही है। जी हां, बारिश के दिनों में अक्सर लोग नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन से परेशान ही रहते हैं और ये परेशानी सबसे समय पीछा भी नहीं छोड़ता है। ऐसे में नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में नींबू आपके काम आ सकती है। जरअसल, नींबू का विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण फंगल इन्फेक्शन को कम करने में मददगार है। इसके लिए नींबू का काट कर इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। ये जलन और खुजली को कम करने में मदद करेगा। Also Read - क्या इतनी तेज गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट ने बताया सही समय और तरीका

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon3/6

2. पैरों का कालापन कम होता है-lemon For Tan Removal On Legs

पैरों को कालापन दूर करने में नींबू काफी मददगार हो सकता है। जी हां, ये पिग्मेंटेशन और टैनिंग के कारण काले हुए पैरों की सफाई के लिए कारगर घरेलू नुस्खा है। इसका विटामिन सी डेड सेल्स का सफाया करता है वहीं, इसका साइट्रिक एसिड स्किन व्हाइटिंग में मददगार है। तो, नींबू में हल्दी लगा कर इसे अपने पैरों पर रगड़े भी ठंडे पानी से पैरों को धो लें।

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon4/6

3. फटी एड़ियों को साफ करता है-lemon For Cracked Heels

नींबू का इस्तेमाल आप फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू को काट कर इस पर बेकिंग सोडा लगाना है और इसे अपनी एड़ियों पर रगड़ना है। ये आपकी फड़ी एड़ियों से डेड का सफाया करेगा, जिससे एड़ियां साफ हो जाएंगी। फिर लगातार कुछ दिनों तक ये करते रहने से फटी एड़ियों से निजात पाने में मदद मिलेगी। Also Read - प्रेग्नेंसी में स्किनकेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स यूज करें और कौन-से नहीं?

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon5/6

4. घाव और दाने को ठीक करने में मददगार-lemon For Bumps And Pimples

नींबू एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुणों से भरपूर है। ये वो गुण है जो कि घाव और दाने को ठीक करने में मददगार। जब आपके पैरों पर दाने या घाव हों तो आप नींबू को इस पर सीधे लगा सकते हैं। इससे आपको पहले जलन तो होगी पर ये घाव और दाने को आसानी से ठीक करने में मदद भी करेगा। इसके बाद आप ठंडे पानी से पैर धो सकते हैं।

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है नींबू, जानें पैरों पर नींबू रगड़ने के 5 फायदे photo icon6/6

5. पैरों की बदबू दूर करता है-lemon For Smelly Feet

नींबू को पैरों पर रगड़ने से पैरों की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल पैरों की बदबू अक्सर पसीने के साथ हुए बैक्टीरियल रिएक्शन से निकलती है। ऐसे में नींबू का एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मार कर और पैरों की सफाई करके इससे निजात दिला सकती है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप पैरों पर नींबू लगा सकते हैं।  Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कौन से कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source