Sign In
  • हिंदी

ये 5 योगासन सुबह के समय करें सिर्फ 15 मिनट, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

Best yoga for morning: योग करने का एक सही समय होता है और सही समय पर ही इसका अभ्यास करने से ज्यादा फायदा मिलता है। इस लेख में जानें 5 ऐसे योगासनों के बारे में जिन्हें सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 21, 2023 12:57 PM IST

सुबह के लिए बेस्ट योगासन (Best Yoga Asanas For Morning)

Benefits of yoga in morning: एक सही लाइफस्टाइल और पोषण से भरपूर डाइट ही हमें हेल्दी रखने में मदद करती है। प्राचीन समय से आज तक भी हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, जो हमें हेल्दी रखने में मदद करता है। योग भी उनमें से एक है और देखा जा रहा है कि पिछले दशक में योग लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लेकिन आज भी काफी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो योग करने से मिलने वाले फायदों से पूरी तरह से वंचित हैं। योग करने का भी एक सही समय होता है और इससे पूरा फायदा उसे सही समय पर करने से ही मिलता है। आज हम आपको 5 ऐसे योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सुबह के समय करना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप नियमित रूप से सुबह के समय सिर्फ 15 मिनट के लिए भी इनमें से किसी योगासन का अभ्यास करते हैं, तो यह आपके शरीर और मन दोनों को फिट रखने का काम करता है। चलिए जानते हैं सुबह के समय किए जाने वाले इन खास योगासनों के बारे में -

1. सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar In The Morning)

सूर्य नमस्कार को सुबह के समय करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। उगते सूरज की तरफ मुंह करके सूर्य नमस्कार शुरू करें। योग योगासन आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में मदद करेगा। Also Read - Controlling Stress: स्ट्रेस होने पर करें ये 5 सिम्पल काम, मिनटों में भागेगा तनाव

2. मार्जरासन बिटिलासन (Cat Cow Pose In Morning)

मार्जरासन और बिटिलासन दोनों अलग-अलग योगासन हैं, लेकिन अक्सर इन्हें एक ही साथ किया जाता है। अंग्रेजी में इन्हें कैट एंड काउ स्ट्रेच भी कहा जाता है। रात भर सोने के बाद सुबह के समय यह योगासन करना काफी फायदेमंद रहता है, जिससे रीढ़ की हड्डी की अकड़न दूर हो जाती है।

3. अधोमुख श्वानासन (Downward Dog Pose In Morning)

वैसे तो अधोमुख श्वानासन योग मुद्रा को किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इसे सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। यह रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई जोड़ों की अकड़न को दूर करता है। नियमित रूप से यह योगासन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। Also Read - गर्मियों में बुखार कम करने के 10 तरीके

4. वीरभद्रासन 1 (Warrior 1 Pose In Morning)

शरीर की शक्ति व संतुलन को बढ़ाने के लिए वीरभद्रासन योग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योग को रोजाना सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। सुबह तेज धूप निकलने से पहले खुले वातावरण में यह योग करें।

5. वृक्षासन (Tree Pose In Morning)

सुबह के समय किए जाने वाले योगासनों में से एक वृक्षासन भी है और इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी किया जा सकता है। इसे धूप निकलने से पहले या हल्की धूप के दौरान खुले वातावरण में करने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं। नियमित रूप से सुबह के समय इस योगासन का अभ्यास करना काफी फायदेमंद रहता है। Also Read - गर्मियों में ये 8 फूड्स खाकर बढ़ाएं वजन