बालों में प्याज की स्प्रे
Hair Fall Rokne ke Liye Pyaj ka Ras: हेयर फॉल आज के समय में एक बेहद परेशान कर देने वाली समस्या बन गई है और देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही लोगों में भी ये समस्याएं देखी जा रही हैं। हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग केमिकल युक्त व महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं और कई बार इनसे भी फायदा नहीं मिल पाता हैं। कुछ प्रोडक्ट्स सिर्फ एक सीमित समय तक ही फायदा पहुंचाते हैं, जबकि कुछ से फायदे की बजाय उल्टा नुकसान होने लगता है। लेकिन लोगों के ये महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूर नहीं है, क्योंकि कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो हेयर फॉल को रोकने में काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं और इनमें से एक है प्याज का रस।