कोलेस्ट्रॉल हो या एनीमिया भिंडी का पानी ऐसे पीने से मिलेंगे 4 फायदे, बनाने का तरीका भी जान लें

Okra water benefits: रात भर पानी में भिंडी को भिगोकर रखने और सुबह उस पानी को छानकर पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इस लेख में भिंडी का पानी पीने के फायदे और उसे बनाने के सही तरीके के बारे में बताया गया है।

Written by Mukesh Sharma | Published : October 20, 2022 3:30 PM IST

1/6

भिंडी के पानी के फायदे (Benefits Of Okra Water)

Bhindi ka pani: जीवनशैली बिगड़ने के कारण लोगों की नई-नई बीमारियां होने लगी हैं। हर घर में कोई न कोई व्यक्ति ऐसा भी पाया जाता है, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं, जिन्हें सिर्फ दवाओं की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन कई बार लंबे समय तक दवाएं खाने के कारण अन्य कई प्रकार की समस्याएं भी हो जाती हैं। इसलिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहता है। इस लेख में हम भिंडी को रात भर पानी में भिगोकर और सुबह उसका पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे और साथ ही इसकी विधि भी आपको बताने वाले हैं। (bhindi ka pani peene se fayda)

2/6

कोलेस्ट्रॉल न बनने दे (okra Water For Cholesterol)

भिंडी को कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी माना गया है। भिंडी में मौजूद फाइबर व अन्य तत्व बढ़ते कोलेस्ट्ऱल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। Also Read - रोज भिंडी खाने से सेहत को होंगे ये 10 फायदे

3/6

आंखों की बीमारियां दूर करे (okra Water For Eye Health)

रोज सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं और आंखों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। जिन लोगों को आंखों में जलन, धुंधला दिखना, जाला आना या फिर बार-बार आंख में दर्द होने जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए भिंडी का पानी काफी लाभदायक रहता है।

4/6

एनीमिया को दूर करे (okra Water For Anemia)

भिंडी में पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी नहीं हो पाती है। जिन लोगों को आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया की शिकायत है, उनके लिए रोज भिंडी के पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद रह सकता है। Also Read - जंगली सब्जी समझकर नहीं खाते लाल रंग की भिंडी तो जान लें इसके सभी गुण, कुमकुम भिंडी खाने से सेहत को होंगे ये 5 फायदे

5/6

वजन कंट्रोल करने में मदद (okra Water For For Weight Loss)

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी भिंडी का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करता है। अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक तरीके से काम कर रही है, तो वजन कम करने में आसानी रहती है।

6/6

बनाने का तरीका (how To Make Okra Water)

भिंडी का पानी बनाने का तरीका काफी आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ भिंडी, पानी और एक बर्तन की आवश्यकता पड़ती है। इसे बनाने के लिए कुछ भिंडी लें और उन्हें अच्छे से धो लें। अब उन्हें बीच से चीरकर किसी बड़े गिलास में डाल लें। गिलास को पानी से भर कर रात भर रखा रहने दें। सुबह भिंडी को छानकर अलग कर लें और कपड़े की मदद से पानी में ही उन्हें निचोड़ लें।  Also Read - डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है भिंडी का रस, स्टडी का दावा इस तरह सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना हो सकता है आसान