रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग

Lungs ko Clean karne ke Desi Ilaj kya hai: हमारे फेफड़ों को प्रदूषण प्रभावित कम करें, इसके लिए हमारे किचन मे एक देसी चीज मौजूद है। आइए जानते है इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated: December 2, 2025, 3:25 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon1/6

रसोई में छिपा है Lung Detox के करने का देसी जुगाड़

Home Remedies for दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत देश के तमाम शहरों मे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते प्रदूषण, धूल, धुएं, स्मॉग और जहरीली गैसों के संपर्क में आना आज आम बात हो चुकी है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से न सिर्फ श्वसन संबंधी परेशानिया होती है, बल्कि ये कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है। आयुर्वेद में फेफड़ों को साफ रखने, श्वसन तंत्र की रक्षा करने और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने के लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख है गुड़ (Jaggery)। गुड़ को आयुर्वेद में -शुद्धिकरण, ओजवर्धक, विषनाशक और कफहर गुणों से भरपूर माना गया है। गुड़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो फेफड़ों की गंदगी को अंदर से साफ करके बीमारियों से बचाता है।

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon2/6

गुड़ फेफड़ों को कैसे साफ करता है?

दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, गुड़ के औषधीय गुण श्वसन तंत्र को साफ बनाते है। गुड़ में पाए जाने वाले खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स mucus को पतला करते हैं। इससे गले और फेफड़ों में जमा धूल, मिट्टी और स्मॉग के कण कफ के जरिए धीरे-धीरे बाहर निकलते है। यह प्रक्रिया लग्स को डिटॉक्स करती है। जिससे फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। Also Read - पॉल्यूशन की वजह से सीने में भारीपन और दर्द क्यों हो रहा है?

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon3/6

कफ और बलगम को ढीला करता है

गुड़ को अगर गुनगुने पानी या अदरक के साथ लिया जाए तो यह बलगम को तोड़कर बाहर निकालता है। इससे वायु मार्ग साफ  हो जाता है। वायु प्रदूषण के कारण जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी आती है, वो गुड़ का सेवन करे, तो सांस फूलने की समस्या कम होती है। कफ और बलगम ढीला होने से सीने मे दर्द की समस्या भी नही होती है।

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon4/6

खून को साफ करता है

डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि प्रदूषण के कारण खून में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते है। इससे ऑक्सीजन कैरिंग क्षमता घटती है। गुड़ में मौजूद सेलेनियम, जिंक और आयरन फ्री रेडिकल्स को कम करते है। इससे ब्लड क्लीनिंग की क्षमता बनती है। रोजाना एक छोटा सा टुकड़ा गुड़ का खाने से खून साफ हो जाता है और सांस लेने की प्रक्रिया आसान बनती है। जब आप सही तरीके से सांस ले पाते है, तो रेस्पिरेट्री डिजीज और अस्थमा का खतरा कम होता है। Also Read - वायु प्रदूषण के कारण झड़ते और गिरते हैं बाल, ऐसे करें बचाव

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon5/6

लिवर डिटॉक्स होता है

लिवर ही शरीर के अधिकतर टॉक्सिन फिल्टर करता है। गुड़ लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है, जिससे शरीर प्रदूषण के जहरीले प्रभावों से तेजी से रिकवर करता है।  

रसोई में छिपा है Lung Detox करने का देसी जुगाड़! जानकर रह जाएंगे दंग photo icon6/6

गुड़ को ऐसे खाएं

डॉ.चंचल शर्मा का कहना है कि गुड़ को डाइट में शामिल करना बहुत ही आसान काम है। आप गुड़ और अदरक को मिलाकर एक साथ खा सकते है। गुड़ और अदरक का संयोजन गले, फेफड़े और सांस की नलिकाओं को साफ करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप एक छोटा टुकड़ा गुड़ हल्के गुनगुने पानी के साथ ले सकते है। आप चाहे तो गुड़, अदरक की कैंडी बनाकर भी रोजाना खा सकते है। Also Read - फिर तेजी से बढ़ा दिल्ली का पॉल्यूशन, हवा में मौजूद धूल-मिट्टी से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source