सर्दियों में रोज 1 आंवला खाने से क्या होता है?
Amla Benefits in Hindi: आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भी होते हैं। यही वजह है कि आंवले को सुपरफूड की कैटेगरी में रखा गया है। आयुर्वेद मे आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर भी बताया गया है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज की डाइट में आंवला शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप रोजाना 1-2 आंवले खाएंगे तो आपकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आंवला खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई रोगों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोजाना एक आंवला खाने के फायदे (Roj ek Amla Khane ke Fayde)-