रोज की डाइट में जरूर शामिल करें मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Dry Fruits Khane ke Fayde: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत, त्वचा और बालों को कई लाभ मिलते हैं। आपको रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए।

Written by Anju Rawat | Published : February 28, 2025 4:44 PM IST

1/6

रोज मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाने से क्या होता है?

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हर व्यक्ति को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वैसे तो अक्सर लोग शेक, स्मूदी, हलवा आदि में ड्राई फ्रूट्स मिक्स करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो सीधे तौर पर भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आप भिगोकर ड्राई फ्रूट्स खाएंगे, तो इससे शरीर इनमें मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा। आप रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। रोज एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। आप इसमें बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट और अंजीर आदि को शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे-

2/6

1. हड्डियां मजबूत बनती हैं

ड्राई फ्रूट्स हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। ड्राई फ्रूट्स खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इससे शरीर की सूजन भी कम होती है। Also Read - बदलते मौसम में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बीमारियों से होगा बचाव

3/6

2. वेट लॉस में असरदार

ड्राई फ्रूट्स खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। अगर पर रोज एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाएंगे, तो इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा। आपको भूख कम लगेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी। वजन घटाने के लिए आप स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप दूध या स्मूदी में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएंगे, तो इससे वजन बढ़ सकता है।

4/6

3. हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन का बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाएंगे, तो इससे हीमोग्लोबिन बढ़ेगा। साथ ही, एनीमिया रोग से भी बचाव होगा। ड्राई फ्रूट्स में फोलिक एसिड भी होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं। Also Read - ऑफिस पहुंचते ही इन 4 चीजों का जरूर करें सेवन, गर्मी और सिरदर्द जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत

5/6

4. स्किन के लिए फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होते हैं। ये पोषक तत्व स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। बादाम, काजू और अखरोट को स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से त्वचा चमकदार बनती है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।

6/6

5. बालों को मजबूत बनाए

ड्राई फ्रूट्स सेहत और त्वचा के साथ ही, बालों के लिए भी लाभकारी होते हैं। रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। अगर आप नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो इससे हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन-ए होता है, जो बालों के रोम को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से बालों को पर्याप्त पोषण भी मिलता है। Also Read - गर्मी में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?