खाली पेट आंवला चूर्ण खाने के फायदे- Khali Per Amla Powder Khane Ke Fayde
आंवला पाउडर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अधिकतर लोग आंवले का सेवन जूस, मुरब्बा और अचार के रूप में करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो आंवले का पाउडर भी ले सकते हैं। आंवला पाउडर को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे तो आप आंवला पाउडर का सेवन दिन के किसी भी समय पर कर सकते हैं। लेकिन, सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाने के फायदे-
