रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन और सौंफ का पाउडर लेने के फायदे- Ajwain Saunf Powder Benefits In Hindi
Raat ko Ajwain Saunf Powder Lene ke Fayde: अधिकतर भारतीय घरों में अजवाइन और सौंफ के पाउडर का सेवन मसाले के तौर पर किया जाता है। ये दोनों मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कई लोग पाचन को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन और सौंफ का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अजवाइन और सौंफ का पाउडर सेहत के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होता है। अजवाइन और सौंफ का पाउडर मेटाबॉलिज्म, आई हेल्थ और स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। वैसे तो कई लोग अजवाइन और सौंफ के बीजों का सेवन सीधे तौर पर करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो अजवाइन और सौंफ के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं। अजवाइन और सौंफ के पाउडर को रात को सोते समय लेना बेहद लाभकारी होता है। आइए, जानते हैं रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन और सौंफ का पाउडर लेने के फायदे (Benefits of Ajwain saunf Powder in Hindi)-