रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं

दांतों का दर्द कम करने और मसूड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। फिटकरी का पानी मुंह के छालों को भी कम कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 14, 2026, 5:45 PM

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon1/6

फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के फायदे

फिटकरी में कई औषधीय गुण जैसे- एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल पाए जाते हैं। कई लोग शरीर की सूजन और दर्द कम करने के लिए फिटकरी का उपयोग करते हैं। वहीं, कुछ लोग स्किनकेयर में फिटकरी का यूज करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है फिटकरी ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए आप फिटकरी के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इस पानी से कुल्ला करने से मुंह, मसूड़ों और दांतों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon2/6

1. मुंह की बदबू से छुटकारा

अगर आप रोज सुबह फिटकरी के पानी से कुल्ला करेंगे, तो इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं तो आप माउथवॉश की तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।  Also Read - दांतों की कैविटी का घर बैठे करें इलाज, बिना खर्च किए चमकने लगेंगे आपके दांत

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon3/6

2. मसूड़ों की समस्या में राहत दिलाए

अगर आप मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी से कुल्ला करना फायदेमंद हो सकता है। अगर मसूड़ों से खून आता है तो फिटकरी से कुल्ला कर सकते हैं। इससे मसूड़ों की सूजन कम होगी और बीमारियों से बचाव होगा।

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon4/6

3. कीड़ों से बचाव होगा

अगर आपके दांतों पर कीड़ा लगा है, तो इसके दर्द से राहत पाने के लिए आप फिटकरी के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। फिटकरी का पानी दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में मदद करता है। रोज सुबह फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों में कैविटी का खतरा भी कम होती है। Also Read - दांतों से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon5/6

4. मुंह के छालों का इलाज

मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। अगर आपको अक्सर ही मुंह में छालों की समस्या रहती है, तो फिटकरी के पानी से कुल्ला करना फायदेमंद हो सकता है। फिटकरी का पानी छालों के घाव को सुखाने और दर्द को कम करने में असरदार होता है।

रोज सुबह करें फिटकरी के पानी से कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं photo icon6/6

फिटकरी का पानी कैसे बनाएं?

इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें फिटकरी का छोटा-सा टुकड़ा डाल दें। अब फिटकरी को पिघलने दें। आप चाहें तो इसमें फिटकरी का पाउडर भी मिला सकते हैं। इस पानी से 30 से 40 सेकेंड तक कुल्ला करें। इससे ओरल हेल्थ में सुधार होगा और कई बीमारियों से बचाव होगा। Also Read - दांतों में कीडे लगने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source