बच्चों को सीताफल (शरीफा) खिलाने के फायदे
Benefits of feeding custard apple to children : आप अपने बच्चों की इम्यूनिटी को स्ट्रांग, दांतों और हड्डियों को मजबूत व वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो उसकी डाइट में सीताफल यानी की शरीफा को जरूर शामिल करें। शरीफा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,डायटरी फाइबर, विटामिन सी, विटामिन B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। जब बच्चे शरीफा खाते हैं तो इससे उनके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या दूर होती है। ऐसे में शरीफ को सुपर फूड कहा जाए तो ये बिल्कुल गलत नहीं होगा। अब देर किस बात की है आइए जानते हैं बच्चों को शरीफा (Baccho Ko Sitafal Khane Ke Fayde ) खिलाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।