hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी में कितनी देर तक करनी चाहिए एक्सरसाइज़ ?, साथ ही जानें गर्भावस्था में किस तरह की कसरत है बेस्ट

प्रेगनेंसी में एक्टिव रहने के लिए आप हल्की-फुल्की कसरत करनी चाहिए। लेकिन, अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि कहां से और कैसे शुरू करें तो, पढ़ें यह लेख। ( Exercising during Pregnancy)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 18, 2021, 5:29 PM

प्रेगनेंसी में कितनी देर तक करनी चाहिए एक्सरसाइज़ ?, साथ ही जानें गर्भावस्था में किस तरह की कसरत है बेस्ट photo icon1/5

Pregnancy-and-exercise

Exercising during Pregnancy: प्रेगनेंसी में फिजिकली एक्टिव रहने से भ्रूण का विकास भी अच्छी तरह होता है। बच्चे की हार्ट हेल्थ अच्छी बनती है, बीएमआई बेहतर होता है और ब्रेन हेल्थ भी बूस्ट होती है। जहां तक बात मां को होने वाले फायदों की है तो, एक्सरसाइज़ से प्रेगनेंसी के समय होने वाली समस्याएं कम होती हैं और आपका मूड बेहतर बनता है। यही नहीं प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करने से बच्चे के जन्म के बाद तेज़ी से रिकवर करने में भी मदद होती है। भले ही आप प्रेगनेंसी से पहले जिम जाकर वर्कआउट ना करती रही हों। लेकिन, प्रेगनेंसी में एक्टिव रहने के लिए आपको कुछ प्रयास करने चाहिए। लेकिन, अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि कहां से और कैसे शुरू करें तो, पढ़ें यह आर्टिकल। साथ ही जानें कि प्रेगनेंसी में कितनी देर एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।( Exercising during Pregnancy in hindi)

प्रेगनेंसी में कितनी देर तक करनी चाहिए एक्सरसाइज़ ?, साथ ही जानें गर्भावस्था में किस तरह की कसरत है बेस्ट photo icon3/5

Pregnancy-exercise

प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज के नुकसान क्या हैं? जैसा कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की एक्सरसाइजेस करने से मना किया जाता है। क्योंकि, आपकी शारीरिक अवस्था के कारण आपके लिए वॉटर स्कि (water ski) और माउंटेन हाइकिंग जैसी एक्सरसाइजेस आपके लिए संभव ना हो सकेंगी। लेकिन, किसी भी प्रकार का वर्कआउट प्रोग्राम शुरू करने से पहल अपने फिटनेस ट्रेनर से इस बारे में बात करें। क्योंकि, एनिमिया,प्लेसेंटा प्रीविया जैसी स्थितियों में गर्भवती महिला के लिए एक्सरसाइज करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। (Side Effect of Exercising during Pregnancy)

प्रेगनेंसी में कितनी देर तक करनी चाहिए एक्सरसाइज़ ?, साथ ही जानें गर्भावस्था में किस तरह की कसरत है बेस्ट photo icon4/5

Supta-vajrasana

प्रेगनेंसी के लिए कार्डियो एक्सरसाइज़ेस करने के फायदे-गर्भावस्था में कार्डियो एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। साथ ही मसल्स टोनअप होती हैं और एंडुरेंस बढ़ती है। आपकी सहनशीलता बढ़ने से डिलीवरी के समय आपको काफी आसानी होती है। लेकिन प्रेगनेंसी में कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइजेस का अभ्यास अपने ट्रेनर के परामर्श के अनुसार करें। आप प्रेगनेंसी में स्विमिंग और वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज करें। यह आपकी हार्ट हेल्थ के साथ ओवरऑल फिटनेस को बढ़ाएगी। इसी तरह योग और प्राणायाम का भी अभ्यास आप किसी ट्रेनर की देखरेख में कर सकती हैं। ( Benefits of Cardio Exercises during pregnancy) Also Read - धूलकण से एलर्जी क्यों होती है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें और बचाव के उपाय

प्रेगनेंसी में कितनी देर तक करनी चाहिए एक्सरसाइज़ ?, साथ ही जानें गर्भावस्था में किस तरह की कसरत है बेस्ट photo icon5/5

Exercise-tips-in-pregnancy

आउटडोर एक्सरसाइजेस- ऐसी महिलाएं जो, प्रेगनेंसी से पहले बहुत अधिक एक्टिव लाइफ जीती रही हैं, वे कुछ आउटडोर एक्सरसाइजेस भी कर सकती हैं। जैसे, हाइकिंग या क्रॉस-कंट्री स्किंइग।आप अपने डॉक्टर और ट्रेनर की सलाह के अनुसार, इन एक्सरसाइजेस में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं और अपनी सुविधानुसार इनका अभ्यास कर सकती हैं। (Outdoor Exercise for Pregnant Women)