सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, मोटापा से लेकर डायबिटीज की समस्या होगी दूर

Verified VERIFIED By: Abarna Mathivanan

Soaked Chana On Empty Stomach Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : September 12, 2025 7:34 AM IST

1/6

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे

Benefits Of Soaked Chana On Empty Stomach: चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अक्सर आपने घर के बड़े बुजुर्गों और डॉक्टर से भीगे हुए चने का सेवन करने के बारे में खूब सुना होगा। रातभर भीगे हुए चने का सुबह खाली पेट सेवन करने के सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आपको बता दें, भीगे हुए चने में ढ़ेर सारा प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने दे लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट भीगे चने का खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

2/6

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

हड्डियों को मजबूत बनाए

सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

4/6

डायबिटीज में फायदेमंद

सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, भीगे हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

वजन घटाने में मददगार

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

6/6

शरीर को ऊर्जा दे

जिन लोगों को थोड़े से काम के बाद ही थकान होने लगती है, उन्हें सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप भी जल्दी थक जाते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?