रोज एक कटोरी पनीर भुर्जी खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, लंच में कर सकते हैं शामिल

Paneer Benefits in Hindi: पनीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप लंच में रोजाना पनीर भुर्जी खा सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : January 23, 2026 4:01 PM IST

1/6

पनीर भुर्जी खाने के फायदे

पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पनीर में प्रोटीन भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसमें कार्ब्स कम होते हैं और यह काफी पौष्टिक होता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम पनीर में औसतन 18-22 ग्राम प्रोटीन, 20-25 ग्राम हेल्दी फैट होता है। इसलिए ज्यादातर लोगों को पनीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासकर, वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक बेस्ट सोर्स है। पनीर खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। पनीर खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

2/6

प्रोटीन के लिए फायदेमंद

पनीर भुर्जी प्रोटीन का एक बेस्ट सोर्स है। रोज लंच में एक कटोरी पनीर भुर्जी खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल जाता है। पनीर भुर्जी खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हड्डियां की ताकत भी बढ़ती है। इसलिए अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पनीर भुर्जी जरूर शामिल करें।  Also Read - दिवाली के मौके पर नकली पनीर खाने से कैसे बचें? ऐसे करें पहचान

3/6

हड्डियों को मजबूती दे

पनीर सिर्फ मांसपेशियों के लिए नहीं, हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। पनीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई विटामिन्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी रोज की डाइट में पनीर जरूर शामिल करना चाहिए।

4/6

पाचन के लिए फायदेमंद

पनीर पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। पनीर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। पनीर खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। लेकिन, अगर आप ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा भी सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो पनीर का सेवन बेहद कम मात्रा में ही करें। इसमें फाइबर होता है,जो पाचन में सहायक होता है। Also Read - Paneer vs tofu: पनीर या टोफू किसे खाने से शरीर में आएगी ज्यादा जान और किसे खाने से मिलेगे ज्यादा प्रोटीन

5/6

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

पनीर डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। पनीर में कार्ब्स कम होते हैं और प्रोटीन ज्यादा होता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आपको डायबिटीज है तो आप पनीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए पनीर एक बेहद पौष्टिक और अच्छा आहार है।

6/6

हेल्दी फैट्स से भरपूर

हार्ट हेल्थ के लिए हेल्दी फैट्स लेना बहुत जरूरी है। पनीर में हेल्दी फैट्स होते हैं। इसलिए इसे हार्ट के लिए भी लाभकारी माना जाता है। पनीर खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। लंच में एक कटोरी पनीर भुर्जी खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलेगी और आपको थकान का अनुभव नहीं होगा। Also Read - गर्मियों में क्यों नहीं खाना चाहिए पनीर? जानें 5 बड़े नुकसान