मखाना और शहद खाने के फायदे
Makhana Shahad Benefits in Hindi: मखाना और शहद, दोनों विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए कई लोग मखाना और शहद को अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करते हैं। कोई मखाने का सेवन दूध के साथ करता है, तो कोई रोस्ट करके मखाने खाना पसंद करते हैं। वहीं, कोई शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर लेता है, तो कोई अलग तरीकों से शहद को डाइट में शामिल करता है। लेकिन, आप चाहें तो मखाना और शहद को एक साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। मखाना और शहद को एक साथ मिक्स करके खाने से कई लाभ मिलते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और नींद भी अच्छी आती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मखाना और शहद को एक साथ खाने के फायदे (Makhana aur Shahad ko ek Sath Khane ke Fayde)-