लहसुन, अदरक और शहद के फायदे- Adrak Lahsun Shahad Ke Fayde
Benefits of Eating Garlic Ginger and Honey: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, लहसुन विटामिन बी1, मैंगनीज, जिंक, आयरन और नियासिन का भी अच्छा सोर्स है। अदरक में विटामिन-सी, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। अगर शहद की बात करें, तो उसमें भी कई गुण होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। शहद में कई विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स होते हैं। वैसे तो आप लहसुन, अदरक और शहद का अलग-अलग तरीकों से सेवन करते ही होंगे, लेकिन आप चाहें तो इन तीनों को एक साथ भी ले सकते हैं। लहसुन, अदरक और शहद का एक साथ सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं लहसुन, अदरक और शहद खाने के फायदे (Garlic Ginger Honey Benefits in Hindi)-