सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा

Methi ke Beej ke Fayde: मेथी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन बीजों का सेवन रोज सुबह कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कम होगा और पाचन में भी सुधार होगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 11, 2025, 9:32 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon1/6

सर्दियों में मेथी के बीजों का सेवन करने के फायदे

Fenugreek Seeds Benefits in Hindi: क्या आप सर्दियों में खुद को गर्म रखना चाहते हैं? सर्दियों में क्या खाना चाहिए? सर्दियों में कौन-सी जड़ी-बूटी खानी चाहिए? आपको बता दें कि सर्दियों में मेथी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। मेथी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मेथी के बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। आयुर्वेद में मेथी के बीजों को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। मेथी के बीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में आपको मेथी के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। मेथी के बीज खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और ऊर्जा प्रदान होती है। मेथी के बीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में मेथी के बीज खाने के फायदे (Sardiyo me Methi ke Beej Khane ke Fayde)-

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon2/6

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाए

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। मेथी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। अगर आप रोज सुबह मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। मेथी के दाने गठिया रोग का इलाज करने में भी असरदार होता है।  Also Read - क्या वाकई हेयर फॉल रोकता है मेथी का पेस्ट? जानें इसे कैसे लगाएं और क्या सावधानियां बरतें

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon3/6

सर्दी-जुकाम से बचाव करे

मेथी के दाने सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से भी बचाता है। मेथी में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। मेथी के दानों का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाता है। अगर आप नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इसे गले की खराश भी दूर होती है।

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon4/6

हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करे

मेथी में फाइबर होता है जो हमारे शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, तो कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहेगा। मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, डायबिटीज रोग कंट्रोल हो सकता है। Also Read - हेयर फॉल से परेशान हैं तो इस जड़ी-बूटी का करें इस्तेमाल, बाल बनेंगे मजबूत और बालों का झड़ना होगा बंद

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon5/6

पाचन-तंत्र में सुधार करे

मेथी के बीज पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। मेथी के बीजों में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारता है। अगर आप रोज सुबह मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, तो पाचन क्रिया में सुधार होगा और कब्ज की समस्या ठीक होगी।

सर्दियों में रोज खाएं यह एक जड़ी-बूटी, जोड़ों के दर्द समेत सर्दी-खांसी और हाई ब्लड शुगर से मिलेगा छुटकारा photo icon6/6

मेथी का सेवन कैसे करें?

इसके लिए आप मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप मेथी के दानों को चबाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, मेथी की पत्तियां भी सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। आप मेथी के पाउडर को दही या दूध में मिलाकर ले सकते हैं। मेथी के बीजों के पाउडर को शहद के साथ लेना भी फायदेमंद होता है। यानी आप मेथी की चीजों को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। Also Read - सुबह खाली पेट भीगी मेथी खाने के 8 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source