सुबह खाली पेट करें खजूर खाने के फायदे
Benefits Of Eating Dates On An Empty Stomach: खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह मोटापा और डायबिटीज से बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Subah Khali Pet Khajur Khane Ke Fayde) -
