सुबह नाश्ते में दही खाने के फायदे
Benefits Of Eating Curd For Breakfast: दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, दही में काफी अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। अधिकतर लोग लंच या डिनर में दही का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप सुबह नाश्ते में दही खाने के फायदे जानते हैं? जी हां, सुबह नाश्ते में दही खाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। रोज सुबह नाश्ते में दही खाने से शरीर को जरूरी पोषण और एनर्जी मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं रोज सुबह नाश्ते में दही खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Nashte Me Dahi Khane Ke Fayde) -