गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Dahi aur Shahad Khane ke Fayde: दही और शहद, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। आप रोजाना दही में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। आइए, जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 8, 2025, 3:35 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon1/6

गर्मी में दही और शहद खाने के फायदे

Benefits of Eating Curd with Honey: दही और शहद, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। वहीं, शहद भी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है। ज्यादातर लोग दही और शहद का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो शहद और दही का सेवन एक साथ भी कर सकते हैं। इससे आपको दही और शहद में मौजूद पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। आप रोज सुबह या लंच के समय दही में शहद मिलाकर खा सकते हैं। दही और शहद को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में दही और शहद खाने से क्या होता है (Dahi aur Shahad Khane se Kya Hota Hai)?

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon2/6

डाइजेशन में सुधार

गर्मी में पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है। ऐसे में आप शहद और दही का एक साथ सेवन कर सकते हैं। शहद और दही को एक साथ खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाते हैं। शहद भी पाचन के लिए फायदेमंद होता है। दही और शहद खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। Also Read - कब्ज से राहत पाने के लिए दहीं में मिलाकर खा लें ये चीज, सुबह नहीं लगाना पड़ेगा जोर

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon3/6

शरीर को ठंडा रखे

गर्मी की वजह से पेट और सीने में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शहद और दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। गर्मी में शहद और दही को एक साथ खाने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। दही खाने से पेट की जलन शांत होती है। आप रोज सुबह घर से निकलने से पहले दही और शहद खा सकते हैं।

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon4/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। वहीं, शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसलिए शहद और दही को एक साथ खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। अगर आप रोजाना दही के साथ शहद मिलाकर खाएंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इससे कई तरह के रोगों से भी बचाव होगा। Also Read - क्या आपने भी कभी खाई है दही और मूंगफली? इससे सेहत को मिलने वाले फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon5/6

थकान और कमजोरी दूर करे

गर्मी और धूप की वजह से व्यक्ति हर वक्त थका हुआ महसूस करता है। अगर आप रोज सुबह दही और शहद खाकर निकलेंगे, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी। दही में प्रोटीन होता है, जो शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। दही और शहद खाने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है।

गर्मी में एक साथ करें शहद और दही का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे photo icon6/6

गर्मी में दही और शहद कैसे खाएं?

आप गर्मी में रोज दही और शहद का एक साथ सेवन कर सकते हैं। आप एक कटोरी दही लें। इसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। शहद शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहें तो लस्सी में भी शहद मिलाकर पी सकते हैं। दही और शहद को एक साथ खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। Also Read - सर्दियों में किस टाइम खाना चाहिए दही?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source