चुकंदर खाने के फायदे
Beetroot Benefits in Hindi: चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में विटामिन सी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए नहीं, त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आप अपनी रोज की डाइट में चुकंदर शामिल करेंगे तो इससे त्वचा और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होगा। चुकंदर खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। साथ ही, खून की कमी भी दूर होती है। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं त्वचा और बालों के लिए चुकंदर खाने के फायदे (Chukandar Khane ke Fayde)-