1 सप्ताह तक खाली पेट केला खाने के फायदे
Benefits of Eating Banana in Empty Stomach : केला भारत में बहुत ही आसानी से मिलने वाला पोषक तत्वों से भरपूर फल है। केला में विटामिन B6, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर (पेक्टिन), कार्बोहाइड्रेट (तुरंत ऊर्जा) और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी चीजें मिलाकर केला को नेचुरल एनर्जी बार बना देती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक केला खाना शुरू कर दें, तो सिर्फ 1 सप्ताह में ही शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। इस लेख में जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट प्रांजल कुमत से जानेंगे 1 सप्ताह तक खाली पेट केला खाने (Khali Pet Kela Khane ke Fayde) के फायदों के बारे में।