हाई ब्लड शुगर में कौन से फल खाएं
Fruits For High Blood Sugar Patients: डायबिटीज के मरीजों की जिंदगी आसान नहीं होती। एक ओर बीमारी से लड़ाई, दूसरी ओर खाने-पीने में लगातार परहेज। खासकर जब बात फलों की हो, तो स्थिति और कठिन हो जाती है। आमतौर पर फलों को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए कई फल हानिकारक हो सकते हैं, क्योंकि उनमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। डॉक्टर अक्सर ऐसे मरीजों को मीठे फलों से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन सच ये है कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले होते हैं और ये शरीर में धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता और मरीज को कोई परेशानी नहीं होती। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोज इन 5 लो जीआई फलों में से कोई एक को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं।