रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाने के फायदे
Benefits of Eating Soaked Almonds Daily: बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर आदि पाए जाते हैं। बादाम, आयरन, विटामिन ई, विटामिन बी, जिंक और राइबोफ्लेविन का भी अच्छा सोर्स है। बादाम खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। यह पाचन और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम खाने से मांसपेशियों का विकास होता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। वैसे तो बादाम का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। लेकिन, भीगे हुए बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आप रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाने के फायदे (Roj Subah 5 Bheege Hue Badam Khane ke Fayde)-