रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

Walnuts Benefits in Hindi: अखरोट सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करने चाहिए। आप सर्दियों में रोजाना 2-3 अखरोट खा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 15, 2025, 9:46 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं photo icon1/6

सर्दियों में रोजाना 2-3 अखरोट खाने के फायदे

Walnuts Benefits in Hindi: सुबह उठते ही सुस्ती, थकान, हाथ-पैर ठंडे, जोड़ों में हल्का दर्द और मीठा खाने की क्रेविंग- ये सब सर्दियों में होने वाली सामान्य समस्याएं हैं। ऐसे में सर्दियों में स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए आपको अपनी डाइट का पूरा ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर अखरोट की बात करें, तो सर्दियों में इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। आप रोजाना 2-3 अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इन अखरोट का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। अखरोट की तासीर बेहद गर्म होती है, जो शरीर को स्वस्थ और गर्म रखने में मदद करता है। अखरोट खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना 2-3 अखरोट खाएंगे, तो इससे शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि रोजाना अखरोट खाने से क्या होता है (Akhrot Khane se Kya Hota Hai)?

रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं photo icon3/6

2. शरीर को अंदर से रखे गर्म

अखरोट की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अखरोट जरूर खाना चाहिए। सर्दियों में ठंड लगना, हाथ-पैर ठंडे रहना आम बात है। अखरोट शरीर में गर्मी पैदा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ठंड कम लगती है। अखरोट खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। 

रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं photo icon4/6

3. इम्युनिटी को करे मजबूत

सर्दियों में सर्दी-खांसी, वायरल और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अगर आप रोजाना 3 अखरोट खाएंगे तो इससे बीमारियों का खतरा कम होगा 9र आप स्वस्थ महसूस करेंगे। Also Read - क्या अखरोट और ब्लूबेरी एक साथ खा सकते हैं? जानिए इस कॉम्बिनेशन के फायदे

रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं photo icon5/6

4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अखरोट हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना अखरोट खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। अखरोट खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।

रोज सर्दियों में जरूर खाएं 2-3 अखरोट, दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं photo icon6/6

5. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

सर्दियों में बुजुर्गों और महिलाओं को जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करता है। अखरोट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में रोजाना अखरोट खाने से घुटनों और कमर के दर्द में राहत मिलती है। अखरोट खाने से जोड़ों की जकड़न भी कम होती है। Also Read - बदलते मौसम में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बीमारियों से होगा बचाव

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source