तांबे के बर्तन में पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, पाचन से लेकर वेट लॉस में मिलेगी मदद

Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : September 15, 2025 5:08 PM IST

1/6

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

Benefits Of Copper Vessel Water: भारतीय संस्कृति में तांबे के बर्तन का विशेष महत्व है। पहले के समय में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए तांबे के लोटे में रात को पानी भरकर रखते थे, ताकि सुबह खाली पेट उसका सेवन किया जाए। लेकिन आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल ने लोगों के जीने का तरीका ही बदल दिया है। अब लोग तांबे के बर्तन में पानी पीने या खाना खाने को लेकर विशेष महत्व नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप स्वयं को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आप रोजाना तांबे के बर्तन पानी पीना शुरू कर दें। आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही, इससे आपका स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। तो आइए, जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

2/6

हृदय को स्वस्थ रखे

तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। दरअसल, तांबे के बर्तन में पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। Also Read - गांवों में आज भी लोग पीते हैं लोटे में पानी, हेल्थ से जुड़ी है यह आदत, जानें लोटा से पानी पीने के हैरान करने वाले फायदे

3/6

स्किन को ग्लोइंग बनाए

तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे चेहरे के पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरा ग्लोइंग नजर आता है। ऐसे में, तांबे के बर्तन में पानी पीने से न केवल स्वास्थ्य से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती है, बल्कि यह स्किन की सभी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

4/6

हड्डियों को मजबूत बनाए

जिन लोगों को अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द रहता है या जिन्हें गठिया या जोड़ों की समस्या है, उनके लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने, हड्डियों के दर्द से राहत पहुंचाने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। Also Read - तांबे के बर्तन में पानी पीने के 9 फायदे

5/6

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप हर बार बदलते मौसम में बीमार पड़ जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी बहुत ज्यादा कमजोर है। ऐसे में ,अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप तांबे के बर्तन में पानी पी सकते हैं। तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जो आपको वायरल से बचाने में मदद करती है। साथ ही, इसका रोजाना सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या भी नहीं होती है।

6/6

पाचन तंत्र को मजबूत करे

अगर आप पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच से परेशान हैं, तो आपके लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आंतें स्वस्थ रहती हैं, जिससे आपका भोजन जल्दी पच जाता है और पाचन तंत्र भी बेहतर होने लगता है। Also Read - पीतल और तांबे के बर्तन में खाना खाने के क्या फायदे हैं, जानिए