सर्दियों में रोज रात में हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Verified Medically Reviewed By: Dr Shrey Sharma

Turmeric Milk Benefits in Hindi: हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आपको सर्दियों में रात में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

Written by Anju Rawat | Published : December 8, 2025 12:15 PM IST

1/7

सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे

Sardiyo me Haldi Vala Dudh Pine ke Fayde: सर्दियों में मेरी मम्मी हमेशा मुझे रात में हल्दी वाला दूध पिलाती थीं। मैं सोचती थी कि मम्मी ये कड़वा दूध क्यों पिलाती हैं? लेकिन, जब मैंने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की, तो पता चला कि यह दूध सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है। डॉ. श्रेय में बताया कि हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका दूध पीने से कई रोग दूर होते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में गर्माहट आती है और ठंड से बचाव होता है। अब मुझे समझ आया है कि ठंड और बीमारियों से बचाने के लिए ही मेरी मम्मी सर्दियों में हल्दी वाला दूध पिलाती थीं। लेकिन, तब यानी बचपन में मैं इस दूध को पीने में काफी आनाकानी किया करती थी। हालांकि, अब मैं हल्दी वाला दूध रोज रात में पीती है और इस दूध को पीकर काफी एनर्जेटिक महसूस करती हूं। हल्दी वाला दूध एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आपको भी रोज सर्दियों में रात में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। आइए, जानते हैं सर्दियों में रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है (Sardiyo me Haldi Vala Dudh Pine se Kya Hota Hai)?

2/7

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी ज्यादा वीक पड़ जाती है। इसकी वजह से वे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। अगर आपको सर्दियों में बार-बार वायरल हो जाता है, तो रात में हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरियल को नष्ट करने में सहायक होते हैं। Also Read - हल्दी वाले दूध में घी मिलाकर पीने के 7 फायदे

3/7

पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए

सर्दियों में ज्यादा फास्ट-फूड और मसालेदार खाना खाने से पाचन-तंत्र पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है। इसलिए इस मौसम में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। सर्दियों में रात में सोते समय हल्दी वाला दूध पीने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। हल्दी वाला दूध पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। पाचन क्रिया में सुधार होता है और खाने को आसानी से पचाने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो हल्दी वाला दूध जरूर पिएं।

4/7

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। अगर आप सर्दियों में रोज रात में हल्दी वाला दूध पिएंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं में काफी आराम मिलेगा। हल्दी वाला दूध पीने से गले और फेफड़ों में जमा बलगम भी ढीला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है। इसे पीने से सांस से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। Also Read - दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से लोहे की तरह मजबूत होंगी हड्डियां, शरीर में बढ़ेगी दोगुना ताकत

5/7

स्किन के लिए फायदेमंद

हल्दी वाला दूध स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से सिर्फ सेहत को ही नहीं, त्वचा को भी लाभ मिलता है। हल्दी वाला दूध पीने से त्वचा स्वस्थ रहती है। इस दूध को पीने से उम्र बढ़ने के लक्षण भी कम होते हैं। इससे चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

6/7

हड्डियां मजबूत बनाए

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में दर्द से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। दूध में कैल्शियम अधिक होता है। इसलिए आपको सर्दियों में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इस दूध को पीने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। अगर आप रोज रात में हल्दी वाला दूध पिएंगे, तो इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा और हड्डियां भी मजबूत बनेंगी। Also Read - मानसून में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे

7/7

हल्दी वाला दूध कैसे बनाएं?

हल्दी वाला दूध बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से पकाएं। फिर एक गिलास में निकाल लें। आप इसमें शहद मिला सकते हैं और फिर पी लें। आप चाहें तो हल्दी वाले दूध में दालचीनी का टुकड़ा भी मिला सकते हैं। इससे दूध के पोषक तत्व बढ़ जाएंगे और दूध का स्वाद भी बढ़ेगा।