मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं?

बारिश के मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में रोजाना रात को हल्दी वाले दूध का सेवन करने से आपको काफी फायदे मिल सकते हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 8, 2026, 10:04 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vineeta Singh Tandon

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon1/6

बारिश के मौसम में हल्दी वाला दूध

मानसून का मौसम आपको जरूर पसंद होगा लेकिन आपकी इम्यूनिटी को इतना अच्छा नहीं लगता है। अक्सर आपने देखा ही होगा कि बारिश कि मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं, किसी को सामान्य सर्दी-जुकाम तो किसी को वायरल फीवर और अन्य इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश का मौसम आते ही आप दवाएं खाना शुरु कर दें, बल्कि छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर भी आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सकता है जैसे रात को हल्दी वाला दूध पीना आदि। इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे कि अगर आप बारिश के मौसम में अगर रोज हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपकी हेल्थ को क्या फायदे मिल सकते हैं।

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon2/6

इम्यूनिटी को बढ़ाए

बारिश के मौसम में अक्सर हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ जाती है और उससे निपटने के लिए यह जरूरी है कि आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी है। हल्के गर्म दूध में हल्दी डालकर पीने से इम्यूनिटी की मजबूती बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जिससे इम्यूनिटी को भी फायदा मिलता है। Also Read - मानसून में नहीं खाने चाहिए ये 5 फल-सब्जियां, वरना पड़ सकते हैं बीमार

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon3/6

सर्दी-खांसी व जुकाम से बचाव

बारिश का मौसम आते ही गले में खराश, सर्दी-जुकाम और नाक बंद होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो उससे हेल्थ को काफी फायदा मिलता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको इस तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon4/6

पेट की समस्याओं से छुटकारा

अगर आपको भी बारिश के मौसम में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जैसे खाना न पचना, गैस बनना या ब्लोटिंग होना आदि तो इस समस्या का इलाज करने के लिए भी हल्दी काफी मदद कर सकती है। रोजाना शाम को गर्म दूध में हल्दी डालकर चुस्की लेते हुए पीएं और फिर उसके बाद कम से से कम 2 घंटे तक पानी न पीएं। हल्दी पेट की सूजन को कम करने में मदद करेगा जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्याएं कम हो जाएंगी। Also Read - आखिर भारतीयों की किस गलती के कारण बढ़ रहे हैं फैटी लिवर के मामले और क्या है समाधान?

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon5/6

जोड़ों का दर्द व अकड़न दूर होगी

मौसम बदलते ही अक्सर जोड़ों में अकड़न व दर्द बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर सूजन व लालिमा जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में दूध में मौजूद कैल्शियम व प्रोटीन आपकी हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा साथ ही हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सूजन, लालिमा व दर्द को कम करने में मदद करेंगी।

मानसून में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं? photo icon6/6

नींद अच्छी आएगी

जिन लोगों को नींद की समस्या रहती है, उनके लिए दूध और हल्दी एक बेहद अच्छा कॉम्बिनेशन ड्रिंक है, जिसका सेवन करने से नींद में सुधार होने लगता है। दूध आपके में मौजूद ट्रिप्टोफेन नाम का एक अमीनो एसिड दिमाग को रिलैक्स करता है। अगर आपकी नींद अच्छी होती है, तो उससे इम्यूनिटी व अन्य स्वास्थ्य स्थिति में भी काफी सुधार होता है। डिसक्लेमर: दूध और हल्दी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन यह किसी बीमारी का इलाज के लिए कोई दवा का काम नहीं कर सकता है और इसलिए अगर आपको कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक है और Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैंसर के बाद क्यों बढ़ जाता है लिम्फेडेमा का खतरा? सुपर माइक्रोसर्जरी रोकथाम में कितनी प्रभावी?