हल्दी और नींबू का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें पीने का सही तरीका

Turmeric And Lemon Water Benefits: हल्दी और नींबू का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

Written by priya mishra | Published : February 28, 2025 5:25 PM IST

1/7

हल्दी और नींबू का पानी पीने के फायदे

Benefits Of Turmeric And Lemon Water: हल्दी और नींबू, दो ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर भारतीय किचन में मौजूद होते हैं। ये न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। आयुर्वेद में हल्दी और नींबू का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जाता रहा है। दरअसल, इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। इन दोनों में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आपने नींबू पानी पीने के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप हल्दी और नींबू पानी पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, हल्दी और नींबू का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी और नींबू पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं हल्दी और नींबू का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Haldi Aur Nimbu Pani Peene Ke Fayde) -

2/7

इम्यूनिटी बूस्ट करे

हल्दी और नींबू पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read - सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

3/7

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

हल्दी और नींबू का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है। यह पेट की सफाई करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है ।वहीं, हल्दी पाचन तंत्र को शांत करने और सूजन से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

4/7

वजन घटाने में मददगार

रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी और नींबू का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा। Also Read - मानसून में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

5/7

बॉडी को डिटॉक्स करे

हल्दी और नींबू का पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ और गंदगी बाहर निकल जाती है। यह लिवर को हेल्दी रखने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपको ताजगी और एनर्जी महसूस होती है।

6/7

त्वचा को बनाए ग्लोइंग

हल्दी और नींबू का पानी पीने से त्वचा हेल्दी और साफ बनी रहती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं। इसके नियमित सेवन से पिंपल्स, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है। Also Read - पतले होने के लिए पी रहें खाली पेट नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, आपकी हेल्थ को बर्बाद भी कर सकती है ये आदत

7/7

कैसे बनाएं हल्दी और नींबू का पानी?

हल्दी और नींबू का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधे नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। उसके बाद इसका सेवन करें।