इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Benefits Of Drinking Sugarcane Juice In Summer: गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में- 

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 13, 2026, 9:16 AM

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon1/6

गर्मियों में गन्ने का रस पीने के फायदे

Garmiyon mein ganne ke juice peene ke fayde: गर्मियों में तेज धूप, गर्मी और पसीने के कारण अक्सर शरीर जल्दी थका हुआ महसूस करता है। ज्यादा थकान के कारण चक्कर आना, आंखों के सामने धुंधलापन और कई बार ब्लड प्रेशर हाई होने गर्मियों में होने वाली इस थकान को दूर करने के लिए लोग पानी, विभिन्न प्रकार के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन गर्मियों में थकान, पसीने के कारण होने वाली हिहाइड्रेशन को दूर करने का पारंपरिक तरीका है गन्ने का रस। भारतीय लोग सदियों से गर्मियों में गन्ने का रस पीते आए हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि गन्ने के रस में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। गन्ने के रस में प्राकृतिक चीनी भी पाई जाती है, इसलिए गर्मियों में होने वाली थकान के लिए ये खास ड्रिंक है। आइए जानते हैं गर्मियों में गन्ने का रस पीने के फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon2/6

शरीर को देता है ठंडक

गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और गर्मी से शरीर थकान महसूस करता है, तब गन्ने का रस पीने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। गन्ने के  रस में कई औषधीय गुण होते हैं। जब आप तेज धूप और पसीने का सामना करने के बाद गन्ने का  रस पीते हैं, तो इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।  Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon3/6

लिवर और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद मानता है कि गन्ने का  रस पाचन तंत्रिका और लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गन्ने के  रस में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को सुधारता है। इससे गैस, पेट में दर्द और एसिडिटी की परेशानी कम होती है। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से पाचन तंत्र और लिवर दोनों ही डिटॉक्स होते हैं। गन्ने का रस पीने से लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon4/6

पीलिया के लिए फायदेमंद है गन्ने का जूस

गन्ने का रस पीने से पीलिया जैसी गंभीर बीमारी भी दूर होती है। गन्ने के रस में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह लिवर को संक्रमित होने से बचाते हैं। इससे पीलिया की परेशानी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पीलिया शरीर प्रोटीन को भारी मात्रा में तोड़ता है और आपके खून में बिलीरुबिन को बढ़ाता है। ऐसे में गन्ने का रस पीने से खोया हुआ प्रोटीन धीरे- धीरे वापस आने लगता है। जिससे पीलिया की परेशानी दूर होती है।  Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon5/6

गन्ने के रस से बॉडी डिटॉक्स होती है

गन्ने का रस एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है और आपको विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है। गन्ने के रस के पोषक तत्व त्वचा और बालों की परेशानी को भी दूर करने में सहायक हैं।

इम्यूनिटी से लेकर पीलिया तक को दूर करता है गन्ने का रस, गर्मियों में पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे photo icon6/6

आयुर्वेद के अनुसार गन्ने के रस के फायदे

आयुर्वेद में गन्ने के रस को मूत्रवर्धक, शीतल, रेचक और टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह पेशाब में जलन, पेशाब न आने की समस्या और गर्मियों में नाम से खून आने की परेशानी के लिए लाभकारी माना जाता है।  Also Read - बच्चों में स्पीच डिले को लेकर कब चिंता करनी चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source