गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से क्या होता है?
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और कई रोगों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जूस पीते हैं। आपको गर्मियों में गन्ने का जूस भी जरूर पीना चाहिए। गन्ने का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इस जूस को पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि पूरा शरीर रिफ्रेश भी रहता है। गन्ने का जूस पीने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इस जूस को पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, पाचन-तंत्र में सुधार होता है। गन्ने के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अपनी समर डाइट में गन्ने का जूस जरूर शामिल करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से क्या होता है?
