सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें पीने का सही तरीका

Saunf Aur Ajwain Ka Pani Peene Ke Fayde: सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

Written by priya mishra | Updated : May 14, 2025 12:19 PM IST

1/7

सौंफ और अजवाइन का पानी पीने के फायदे

Saunf Ajwain Water Benefits: सौंफ और अजवाइन, दो ऐसे मसाले हैं, जिनका इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में होता है। आमतौर पर, इनका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में सौंफ और अजवाइन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इन दोनों मसालों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या आप सौंफ और अजवाइन का पानी पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, सौंफ और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सौंफ और अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Fennel And Carom Seeds Water Benefits In Hindi) -

2/7

बॉडी को डिटॉक्स करे

सौंफ और अजवाइन का पानी का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। Also Read - यूनानी मेडिसिन से करें पेट दर्द का इलाज, ये जड़ी-बूटियां साबित होती हैं रामबाण

3/7

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

सौंफ और अजवाइन के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

4/7

वजन घटाने में मददगार

सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा। Also Read - खाना पचाने से लेकर एसिडिटी कम करने तक में जबरदस्त काम करता है ये 5 रुपए का नुस्खा

5/7

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।

6/7

दिल को स्वस्थ रखे

सौंफ और अजवाइन के पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read - सौंफ का पानी पीने के 8 जबरदस्त फायदे

7/7

सौंफ और अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?

सौंफ और अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। अब इसमें आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। इसे तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। उसके बाद इस पानी को एक कप में छान लें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।