सौंफ और अदरक का पानी पीने के फायदे
Fennel and Ginger Water Benefits in Hindi: सौंफ और अदरक, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनका प्रयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। ज्यादातर लोग अदरक का उपयोग चाय और सब्जी आदि में करते हैं। वहीं, सौंफ का प्रयोग भी मीठी डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो सौंफ और अदरक को ड्रिंक के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अदरक और सौंफ, दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, सौंफ विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आप सौंफ और अदरक का एक साथ पानी बनाकर पी सकते हैं। इस सौंफ और अदरक टी (Saunf Adrak Tea) या सौंफ और अदरक डिटॉक्स वॉटर (Fennel Ginger Detox Water) भी कहा जाता है। आइए, आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सौंफ और अदरक का पानी पीने के फायदे क्या हैं (Saunf aur Adrak ke Pani Peene ke Fayde Kya Hai)?