दूध में खसखस मिलाकर पीने के फायदे
Doodh Me Khaskhas Milakar Peene Ke Fayde: दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दूध पीने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स बुजुर्गों से लेकर बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग प्लेन दूध पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग दूध में गुड़, शहद या प्रोटीन पाउडर आदि मिलाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दूध में खसखस मिलाकर पिया है? जी हां, दूध में खसखस मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है (Khaskhas With Milk Benefits)। इससे दूध का स्वाद और पोषक तत्व, दोनों बढ़ जाते हैं। दरअसल, खसखस में विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, जिंक, और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नियमित रूप से दूध में खसखस मिलाकर पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने तक में मदद मिल सकती है।