दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें पीने का सही तरीका

Verified Medically Reviewed By: Abarna Mathivanan

Milk With Honey And Turmeric Benefits: दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : August 25, 2025 5:20 PM IST

1/6

दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

Benefits Of Milk With Honey And Turmeric: दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में हमारे शरीर के लिए जरूर सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स बुजुर्गों से लेकर बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से दूध का सेवन करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दूध का सेवन लोग अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कुछ लोग प्लेन दूध पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग दूध में शहद, हल्दी, दालचीनी या गुड़ डालकर पीना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि दूध में शहद और हल्दी डालकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, शहद और हल्दी, दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इस मिश्रण में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते है, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में -

2/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

दूध में शहद और हल्दी डालकर पीने से शरीर का इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य कई तरह के संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read - मेकअप उतारने के लिए घर में रखीं इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल!

3/6

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

दूध में शहद और हल्दी डालकर पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, सूजन, कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

4/6

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए

दूध में शहद और हल्दी डालकर पीने से जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं, हल्दी और शहद में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। Also Read - रात में नींद न आने से हैं परेशान तो सोने से पहले पिएं 1 गिलास गर्म दूध, शरीर को मिलेंगे ये भी फायदे

5/6

अनिद्रा से छुटकारा दिलाए

दूध में शहद और हल्दी डालकर पीने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से नींद को बढ़ावा देता है। दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से मस्तिष्क को शांत मिलती है, जिससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिलती है। इसके लिए सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच शहद को मिक्स करके पिएं।

6/6

गले की खराश से छुटकारा दिलाए

दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से गले की खराश से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे बलगम वाली खांसी और गले की खराश से छुटकारा मिलता है। साथ ही, इसके सेवन से कई तरह की एलर्जी भी दूर होती है। Also Read - रात को सोने से पहले दूध के साथ खाएं किशमिश, दूर होंगी ये 5 समस्याएं